Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 10 at 12.08.37 AM

चोरी के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार थाना खजनी गोरखपुर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक खजनी के नेतृत्व में दिनांक 09.08.2021 को उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 देव प्रकाश यादव, हे0कां0 अशोक कुमार, कां0 गौतम जैसवार, पीआरडी धिरेन्द्र यादव देखभाल क्षेत्र , तलाश वांछित, अभियुक्त में खजनी ब्लाक मौजूद था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की एक्टीवा से कटघर तिराहे पर सतुआभार की तरफ से आने वाले है, अगर शिघ्रता किया जाय तो उन्हे पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास कर मैं उ0नि0 मय हमराह मय मुखवीर के कटघर तिराहे पर पहुंचकर आने वाले व्यक्तियों का इन्तजार करने लगा कि थोड़ी देर बाद सतुआभार की तरफ से एक दो पहिया वाहन आती हुई दिखायी दी मुखबिर द्वारा बताया गया कि ये वही दोनो हैं जिन्हे मैं बता रहा था । हम पुलिसवाले हिकमत अमली से रोक कर पकड़ लिया गया । नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम 1.रामशरन उर्फ साधु पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी कटघर टोला कल्यानपुर 2. संगम यादव पुत्र रामकवल यादव निवासी खुटभार थाना खजनी जनपद गोरखपुर बताया । वाहन चला रहे रामसरन उपरोक्त गाड़ी कागजात मांगा गयो तो हिला हवाली करने लगे जो जबरजस्ती हिकमत अमली से एक्टीवा के बारे में पूछा गया तो बताये कि दिनांक 03.08.2021 को हमलोग खजनी कस्बे से एक्टीवा नं0 UP53CZ1650 चुरा लिये थे । हम लोग से गलती हो गयी व हम दोनों कुछ दिन पहले भी खजनी ब्लाक में चोरी का प्रयास किये थे परन्तु कुछ माल हाथ नहीं लगा था । बरामद एक्टीवा नं0 UP53CZ1650 के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 219/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है धारा 379,411 भादवि का दण्डनीय अपराध पाकर समय करीब 01.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *