Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 10 at 12.06.33 AM

कांग्रेस नेता ने एस डी एम को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट अम्बरीश तिवारी

महराजगंज/निचलौल। क्रांति दिवस पर आज कांग्रेस पार्टी के किसान नेता राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रियंका गांधी एव प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के निर्देश पर वर्तमान सरकार में लगातार बढ़ती महगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित जमुई चीनी मिल पर लगभग 30 करोड गन्ना किसानो का बकाया भुगतान, सोहगी बरवा से तहसील को जोड़ने के लिए नारायणी गंडक नदी पर पुल निर्माण कराने आदि को लेकर दर्जनों बैलगाड़ी के साथ मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
जिसमे मुख्य रूप से वरिष्ट कॉंग्रेस नेता विनोद तिवारी , विधानसभा प्रभारी विनोद सिंह, अफजल अब्बासी ,निचलौल ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गौतम , सतीश निगम, आनंद कन्नौजिया ब्लॉक अध्यक्ष सिसवा, शिव प्रताप चौहान , सर्बेश दुबे , विपिन मिश्रा , प्रमोद मिश्रा, ध्रुव नारायण शर्मा , मुन्ना यादव ,संदीप मौर्य, चंद्रजीत, अशोक प्रजापति, शकिबुन निशा ,शायरा खातून, लोरीक यादव ,राजेन्द्र यादव ,रीता देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे । बैलगाड़ी यात्रा घोडहवा चौराहा से मेन रोड होते हुए थाना चौराहा तक लाया गया और तहसील का घेराव करके एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *