Breaking News

वन महोत्सव के अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस लाइन में किया गया पौधारोपण

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुभाष चंद्र. देवरिया

वन महोत्सव के अवसर पर आज दिनांक 05.07.2022 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री जिलाजीत एवं क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षाधीन श्री अंशुमान आदि अधिकारी/कर्मचारी द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान-2022 के अन्तर्गत पुलिस लाइन देवरिया में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया तथा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाने/चौकी/पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बड़ी संख्या में फलदार, छायादार आदि पौधों को लगाकर पौधारोपण अभियान में अपना योगदान किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *