Breaking News

भीनमाल में आजादी अमृत महोत्सव के तहत 75 महापुरुषों का हुआ वंदन तथा देशभक्ति गीतों से सराबोर हुआ भारतीय जनता युवा मोर्चा

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :-

भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के दो दिवसीय जालौर प्रवास के दौरान विधानसभा भीनमाल में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की फूल माला के साथ पहना कर भव्य स्वागत किया।।

भारतीय जनता युवा मोर्चा भीनमाल के बैनर तले एक शाम महापुरुषों के वंदन के नाम तथा आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष में आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके तहत भीनमाल में 75 महापुरुषों का पूजन वंदन एवं भारत मां की भव्य आरती का आयोजन हुआ तथा देश भक्ति गीतों की गायिका सोनू सिसोदिया द्वारा मध्य रात्रि तक भव्य भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसमें सभी कार्यकर्ता सराबोर हो उठे।

हिमांशु शर्मा ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में युवा अपनी प्रतिभा एवं कौशल का लोहा मनवा रहा है भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा समय पर हरावल दस्ते के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठित करने का कार्य किया जाता है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदैव जोश एवं ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता है।। जमीन स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। कार्यकर्ताओं के बिना किसी भी मुकाम को हासिल करना मुश्किल है। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाता है। भाजपा का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहा है।

भक्ति गीत कार्यक्रम में भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को समय-समय पर उन्हें मिलन आयोजित करना चाहिए जिसमें आपसी सामंजस्य एवं परस्पर मेल मिलाप होने से कार्यकर्ताओं को एक दूसरे को जानने का अवसर मिलता है तो था प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन के संबंधित विभिन्न कार्यों को करने की ताकत मिलती है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे जिले में युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता मंडल एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रमों में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हैं तथा जिले एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा पद सभी कार्यक्रमों एवं कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं मैं युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता की ऊर्जा के आगे नतमस्तक होता हूं।

कार्यक्रम के अंतिम में धन्यवाद भाषण के रूप में जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत एवं सिद्धत से कार्य कर रहे हैं आज इस महाकवि माघ की पुण्य धरती पर 75 महापुरुषों का वंदन अपने आप में एक अद्भुत एवं सुंदर आयोजन है मैं सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से निवेदन करता हूं कि इन महापुरुषों के जीवन को एक बार जरूर पढ़ें तथा उनके गुणों को वास्तविक जीवन में अंगीकार करें।।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांवलाराम देवासी, नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी,पुखराज बगोटी ,गंगाराम माली,टीकम सिंह राणावत ,महेंद्र जीनगर,सरोज बाफना, विकास सोलंकी , नटवर त्रिवेदी , प्रधुम्न सोनी , खुमान सिह , रमेश विश्नोई नरसाणा , व प्रदेश से आये भाजयुमो की टीम एवं भाजयुमो जालोर समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *