Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है एतिहासिक जन सर्मथन:विजय प्रताप सिंह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडडा के नेतृत्व में केरल के त्रिशूर व वड़खन चेरी शहरों में भारत जोड़ो यात्रा’के दौरान रविवार को बड़खल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके विजय प्रताप सिंह,एन आई टी विधानसभा से विधायक नीरज शर्मा,वर्धन यादव,विजय पाल सरपंच,राजेश वर्मा सहित अनेक कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम उपरोक्त नेताओं ने राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडडा सहित कांग्रेसी नेताओं ने पैदल यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में कांग्रेस की लहर बन रही है। जिससे भाजपा सरकार जड़े खोखली हो रही हैं। यात्रा में लोगों का ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है। जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की देश में क्या हालत है। इस दौरान उन्होंने रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के खिलाफ गैस सिलेंडर के आकार के कटआउट और बैनर के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंसा और नफरत फैला रहे हैं। कांग्रेस विजय प्रताप ने कहा कि, ‘‘जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार थी,तब गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी। उस समय प्रधानमंत्री गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये होने की शिकायत करते थे, लेकिन आज गैस सिलेंडर एक हजार रुपये का होने पर वह एक शब्द भी नहीं बोलते।’विजय प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि वे इस‘‘ऐतिहासिक आंदोलन में शामिल हों,जो मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के पुन: निर्माण के लिए है।’

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0003

मानव रचना यूथ कप का एमआरईआई के उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला ने किया शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:मानव रचना फुटबाल यूथ कप टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *