Breaking News

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों द्वारा पूरे देश में 75 दिनों में 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्रों द्वारा पूरे देश में 75 दिनों में 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पौधे ब्रह्माकुमारीज के सेवाकेंद्र से जुड़े लोग अन्य लोगों को अपने साथ जोडक़र लगाएंगे। 5 जून से शुरु होने वाला यह अभियान अगस्त माह तक चलेगा। इसके लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा एक एप भी जारी की गई जिसमें लोग पौधारोपण कर उसकी देखभाल संबंधी फोटो उस एप पर अपलोड भी करेंगे। इसके लिए विशेष रूप से बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है। यह जानकारी आज विश्व पर्यावरण दिवस पर सेक्टर-9 के विवेकानंद पार्क में ब्रह्माकुमारीज के सेक्टर-9 सेवा केंद्र द्वारा कल्प तरुह अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बीके मुन्नी दीदी द्वारा दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान पार्षद व हरियाणा सरकार में चेयरमैन धनेश अदलक्खा मौजूद रहे। इस मौके पर धनेश अदलक्खा व ब्रह्माकुमारीज बहन व भाईयों ने स्थानीय लोगों व बच्चों के साथ पौधारोपण किया और शपथ ली कि वे पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करेंगे। बच्चों में पौधारोपण को लेकर उत्साह देखते ही बना। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी हेमलता,बीके नीरुपम,बीके राधेश्याम,बीके मीना,बीके नीलू सहित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी तिवारी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। इस मौके पर बीके नीरू द्वारा पर्यावरण पर एक विशेष गीत की प्रस्तुति दी गई जिसके माध्यम से वर्तमान स्थिति को दर्शाते हुए लोगों को जागरुक होने का संदेश दिया गया।इस माौके पर बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 75 दिन का बीके हृदयमोहिनी को समर्पित विशेष अभियान आज से शुरु किया गया जिसमें न केवल प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए पूरे देश में 75 दिन में 40 लाख पौधे लगाने की कवायद शुरु की गई है बल्कि आत्मा के प्रदूषण को भी दूर करने के लिए लोगों में नैतिक मूल्यों का समावेश करने का प्रयास किया गया है। इसी वजह से इस अभियान को कल्प तरुह का नाम दिया गया है जिसमें पेड़ और रूह यानि आत्मा का समावेश है। इस मौके पर मुख्य अतिथि धनेश अदलक्खा ने कहा कि आज कंकरीट के जंगलों का विस्तार इतनी तेजी से हो रहा है कि हम प्रकृति से दूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन का ठीकरा हम किसी के सिर नहीं फोड़ सकते इसलिए हम स्वयं जिम्मेवार है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *