Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर नन्ही सृष्टि ने पौधा रोपण किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पर्यावरण प्रेमी बनी नन्ही सृष्टी। नन्हे कदम करे सदा अच्छे कर्म डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा की छात्रा सृष्टी गुलाटी ऐसे ही अनेक नेक कार्य करती रहती है। पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी ओर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करे साथ ही नन्हे पोधो का पालन भी करे। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण तो सभी करते हैं पानी देते हैं। नन्ही सृष्टि गुलाटी अलग ही कार्य करती है। फरीदाबाद हरियाणा की सृष्टी गुलाटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों की सेवा का संकल्प लिया गया। जैसे बहन अपने भाई को राखी बांधती है ठीक उसी तरह पेड़ो को भी नन्ही सृष्टी गुलाटी द्वारा रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण दिवस बनाया गया। नन्ही सृष्टी द्वारा एक संदेश भी दिया गया कि हम सभी को अपने भाइयों की तरह पौधों ओर पेड़ो का भी ध्यान रखना चाहिए। माता पिता के साथ मिलकर सृष्टी बेटी ने समाज मे एक संदेश दिया जिसकी सभी ने प्रशंशा की ओर बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की। सृष्टी गुलाटी द्वारा एक छोटी से कहानी भी बताई गई। पेड़ ना काटो पेड़ ना काटो। पेड़ो को ना काटो। पेड़ हमारे अपने है। पेड़ो से ही जीवन है। पेड़ों से ही सांसे है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *