Breaking News

कबाडी की किडनेपिंग के मामले एक और आरोपी को किया गिरफ्तार ₹5000 नगद बरामद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:27 अप्रैल को थाना सेक्टर-8 में उत्तर प्रेदश बलरामपुर जिले के रहने वाले दीपक ने अपने किडनेपिंग की शिकायत दी जिसमें उसेसे 44000/- रुपए छिने और 150000/-रु और मंगाकर इको से जंगल में छोड दिया था। जिसकी सूचना पीडिंत ने 27 अप्रैल को थाना में आकर दी जिसपर तुरंत मुकदमा दर्ज कर उच्च अधिकारीयो को मामले की सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेहरूदीन उर्फ सरफराज पलवल के गांव चिल्ली रहने वाले ने अपने साथियों के साथ लेकर उत्तर प्रदेश के जिले बलरामपुर के गांव टेगनहवा के दीपक कबाडे को पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी उपेंदर के दोस्त ने कम पैसे में अच्छा स्क्रैब का माल(पन्नी प्लास्टिक) खरीदाने का लालच दिया था। जिसके लालच से पीडित फरीदाबाद आया जिसे आरोपी के दोस्त ने JCB चौक को आस पास किसी खंडर जाकर अपने साथियो की मद्द से दबौच लिया और 44000/-रु छिन लिए औक 150000/-रु फोन से घर से मंगवाल लिए और रात के समय जंगल में जाकर छोड दिया था। आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर समयपुर चुंगी से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि फरीदाबाद के फतेहपुर में पिछले 3 साल से किराए पर रहता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में वांछित अपराधियों की पुलिस तलाश कर रही है जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *