Breaking News

बगहा:- भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ दो शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार

बगहा:- भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ दो शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार
बगहा:- बगहा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बीती रात पटखौली नगर में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।पटखौली नगर के गुड्डू यादव उम्र 23 वर्ष पिता भिखन यादव के घर के अंदर गड्डा खोदकर बक्से में छिपाकर रखा गया था।
750 एमएल की 7 बोतल बल्डर प्राइड व 9 बोतल रॉयल स्टेज शराब और सादे बोतलों में 26 लीटर रखी गयी शराब बरामद तथा उमेश यादव उम्र 50 वर्ष पिता सकलदेव यादव के घर से एक कार्टून 180 एमएल की 48 बोतल पंजाब निर्मित शराब बरामद किया गया। दोनों शराब कारोबारी पटखौली नगर के स्थायी निवासी है।वही पटखौली थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटखौली नगर के गुड्डू यादव व उमेश यादव के घर बीती रात छापेमारी कर भारी मात्रा शराब बरामद करने के साथ दोनों कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज करते हुए दोनों शराब कारोबारी को बेतिया जेल भेज दिया गया हैं।
 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *