Breaking News

फरीदाबाद – 10 हजार की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार,मुकदमा दर्ज न करने को लेकर की थी रूपयों की मांग

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई करने के निर्देश हैं। स्वयं मुख्यमंत्री भी कई बार साफ कर चुके हैं की भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में विजिलेंस (हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो) का भ्रष्टाचार पर शिकंजा जारी है। आए दिन विजिलेंस विभाग सुर्खियां बटोर रह है। चाहे वह नगर निगम घोटालों में एक के बाद एक एफआईआर दर्ज करने का मामला हो या किसी अन्य विभाग में किसी की गिरफ्तारी का। बुधवार को विजिलेंस ने फरीदाबाद के सेक्टर-16 के चौकी इंचार्ज को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सेक्टर-16 निवासी दुष्यंत शर्मा ने बताया कि करीब एक महीने पहले वह अपने दोस्तों के साथ कहीं जा रहे थे,तो रास्ते में उनका किसी दूसरे पक्ष के साथ जोकि तिगांव का है,के साथ झगड़ा हो गया। दुष्यंत शर्मा और उनके दो दोस्त और थे। जब एक दोस्त उतर कर गया तो उसका और दूसरे दोस्त का भी सामने वाले पक्ष से झगड़ा हो गया। फिर वह उतर कर बीच-बचाव करने गए। जिस पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था,उसने अगले दिन हमारी शिकायत सेक्टर-16 चौकी में कर दी। फिर पुलिस ने हमसे पैसों की मांग की। इसके बाद कुछ पैसे दिए भी गए,परन्तु पुलिस हमसे ओर पैसों की मांग कर रही थी। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने अब तक उनसे तकरीबन 85 हजार रूपए रिश्वत के रूप में लिए हैं। जोकि 2 लाख रूपए मुकदमा दर्ज न करने के मांग रहे थे। जिससे वह काफी परेशान हो गए और उन्होंने विजिलेंस में शिकायत दे दी। गौरतलब है कि बुधवार को 10 हज़ार रूपए लेकर वह चौकी इंचार्ज को देने गए। चौकी इंचार्ज ने रूपए लेकर टेबल की ड्राॅर में रखने के बाद अपनी जेब में रख लिए। इसके बाद विजिलेंस ने चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि हरियाणा विजिलेंस प्रदेश भर में औसतन हर महीने भ्रष्टाचार के आरोप में 15 लोक सेवकों की गिरफ्तारी कर रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *