Breaking News

फरीदाबाद – मांगें न माने जाने से नाराज नगरपालिका कर्मियों ने किया झाडू प्रदर्शन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:स्थानीय निकाय मंत्री डॉ.कमल गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ हुई दो दौर की वार्ताओं में मानी गई मांगों के पत्र जारी न करने से नाराज नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर हाथों में झाड़ू काले झंडे लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी कर अपने गुस्सा प्रकट किया। झाड़ू आक्रोश प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन कर्मी नेता कृष्ण चंडालिया ने किया। प्रदर्शन में विशेष तौर पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री उपस्थित रहे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी कर रही है, सरकार ने 10 मई और 28 जून को हुए समझोते में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा अग्निशमन विभाग को मुख्यमंत्री से बात कर शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करने हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने कोविड-19 हुई मृत्यु पर कर्मचारी को 50 लाख आर्थिक सहायता राशि एवं परिवार के सदस्य को नौकरी देने जोखिम भत्ता देने नए पद सृजित कर पक्की भर्ती करने सहित 19 मांगों पर सहमति बनी लेकिन आज तक सरकार ने मीटिंग कि मैं तो प्रो सेटिंग जारी की और नहीं मानी गई मांगों के पत्र जारी किए हैं इसलिए मजबूर होकर नगर पालिका परिषद निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दोबारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि लगभग 1 महीना बीत जाने के बाद भी मानी गई मांगों के पत्र जारी करना तो दूर कार्रवाई रिपोर्ट तक जारी नहीं की गई। सरकार के इस रवैया से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है और 20 अगस्त को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ पालिका परिषद निगम एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला करने के लिए मजबूर होंगे। झाड़ू झंडा आक्रोश प्रदर्शन में अन्य के इलावा कर्मी नेता जिला वरिष्ठ प्रधान रघुवीर चौटाला,उपप्रधान व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहर,सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया,सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया,बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा,वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी सिंह,ड्राइवर यूनियन के प्रधान परस राम आधाना,आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमो में सील की गई ईवीएम:निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक अक्षय कुमार सिंह और जिला …