Breaking News

फरीदाबाद – हरिंदर ब्लाइंड मर्डर को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के द्वारा थाना ओल्ड एरिया की फ्रेंड्स कॉलोनी में हुए हरिंद्र मर्डर केस में तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी क्राइम ब्रांच को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मामले के शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अमर कुमार(20) है। आरोपी मूल रूप से बिहार के भोजपुर आरा जिले के गांव बरतियर का रहने वाला है तथा वर्तमान में ओल्ड़ फरीदाबाद की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने हरिंदर ब्लाइंड मर्डर केस में ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि हरिंदर ने ओल्ड फरीदाबाद की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। मृतक ने आरोपी की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी जिसकी रंजिश के चलते हुए आरोपी ने दिनांक 1-2 सितंबर की रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने हरिंद्र को पहले तो कमरे में पीटा फिर बाहर लेजाकर पत्थर से सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले किया गया। मृतक के चाचा की शिकायत पर ओल्ड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच टीम ने फ्रेंड्स कॉलोनी में लोगों से मामले में गहनता से पूछताछ की जिसमें आरोपी के बारे में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई जिसके पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हरिंदर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था इसलिए गुस्से में आकर उसने हरिंदर की हत्या कर दी। मामले में गहनता से पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *