Breaking News

फरीदाबाद – मुसीबत के समय में फरीदाबाद पुलिस सदैव आपके साथ:पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बारिश के कारण पैदा हुई विकट परिस्थितियों में फरीदाबाद पुलिस शहरवासियों की अन्य दिनों के मुकाबले अधिक मदद करने में जुटी है। इस समय रोजाना की तरह पुलिस को ट्रैफिक तो संभालना ही है परंतु आमजन की सुरक्षा की जिम्मेवारी भी अब थाने व ट्रैफिक में तैनात पुलिसकर्मियों के जिम्मे है। किसी की गाड़ी गड्ढे में ना गिर जाए या कोई सड़क पर बारिश के बीच परेशान ना हो इसका भी ख्याल पुलिस को ही रखना पड़ता है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सेक्टर-15 एरिया में बारिश के कारण सड़क पर बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके थे जिसकी वजह से कुछ वाहन बारिश के कारण दिखाई ना देने पर इन गड्ढों में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। पुलिसकर्मियों ने जब देखा कि इनकी वजह से किसी को गंभीर चोट लग सकती है तो गड्ढों को भरने वाले संबंधित विभाग द्वारा गड्ढे भरे जाने का इंतजार ना करते हुए पुलिसकर्मियों ने खुद ही इसका जिम्मा उठाया और आसपास से ईंट पत्थर इकट्ठे करके इससे गड्ढों को भरना शुरू कर दिया और देखते ही देखते कुछ ही देर में गड्ढे ईंटों से पूरी तरह भर गए जिससे गंभीर दुर्घटना घटित होने की आशंकाएं खत्म हो गई। इसके अलावा भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा मथुरा हाईवे व शहर के अंदर कई स्थानों पर फावड़ा लेकर व जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं। हालांकि गड्ढे भरने का काम पुलिस का नहीं है परंतु फिर भी शहर वासियों को परेशानी ना हो इसके लिए सेवा भाव से यह कार्य किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे इन कार्यों से पुलिस अधिकारी बहुत प्रसन्न है और वह अपने जवानों को शाबाशी देकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों द्वारा नागरिकों की सेवा सुरक्षा सहयोग की भावना से किए गए सराहनीय कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस एक ऐसा विभाग है जो इमरजेंसी के समय लोगों के के सबसे अधिक काम आता है। ऐसे तो लोग आए दिन पुलिस को बुरा भला बोलते हैं परंतु मुश्किल समय में पुलिस ऐसा कार्य करती दिखाई देती है तो उन्हें अपने पुलिस प्रशासन पर गर्व होता है और उनके मन में सुरक्षा का भाव ओर स्दृढ़ होता है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *