Breaking News

फरीदाबाद – आमजन की लड़ाई को मजबूती से लड़ रही है कुमारी सैलजा:मनोज अग्रवाल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा व कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा का जन्मदिन बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ वैश्य नेता मनोज अग्रवाल के कार्यालय पर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त कांग्रेसजनों ने केक काटकर कुमारी सैलजा के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना की। इसके उपरांत बल्लभगढ़ के प्रसिद्ध सिटी पार्क पहुंचकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ‘एक पौधा सैलजा के नाम’ मुहिम के तहत पौधरोपण किया और लगाए गए पौधों के पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल ने कांग्रेस के मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पीसीसी डेलिगेट बनाए जाने पर कुमारी सैलजा का आभार जताते हुए कहा कि कुमारी सैलजा ने हमेशा से गरीब,किसान,मजदूर और महिलाओं की आवाज को सडक़ से लेकर संसद तक बुलंद करने का काम किया है। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज हरियाणा कांग्रेस जनता की लड़ाई को पूरी मजबूती से साथ लड़ रही है। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने कहा कि कुमारी सैलजा का हरियाणा की माटी के प्रति समर्पित त्यागपूर्ण जीवन असंख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जनता के हितकारी मुद्दों पर कुमारी सैलजा की सरकार पर बेबाक टिप्पिणयां से भाजपा सरकार पूरी तरह से घबराई हुई है क्योंकि भाजपा सरकार में जितने भ्रष्टाचार हुए हैं, उन सभी को कुमारी सैलजा ने पुरजोर तरीके से उठाने का काम किया है और लोगों के समक्ष इस सरकार का असली चेहरा उजागर किया है। कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर कहा कि वह आज कुमारी सैलजा के जन्मदिवस पर भाजपा सरकार की नाकामियों और इनके भ्रष्टाचार को उजागर कर जनता के समक्ष पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव मोहन ढिल्लों,बल्लभगढ़ से पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, सेवादल सचिव सगीरन खान, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा,प्रताप शर्मा,वार्ड नं 41 के शुभम कसाना,नसीमा शेख,युवा नेता आजाद सैनी, धर्मवती,भरमदेव सैनी,अब्दुल, राहुल गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *