Breaking News

फरीदाबाद – मुख्यमंत्री की बेहतर खेल नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन:यशपाल रावत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पृथला के विधायक नयनपाल रावत के बड़े भाई समाजसेवी यशपाल रावत ने कहा है कि कुश्ती खेल भारतीय संस्कृति से जुड़ा प्राचीन खेल है और आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बेहतर खेल नीति के तहत इस खेल से जुड़े खिलाड़ी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बर्मिघम में सम्पन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा खिलाड़ियों ने दर्जनों मैडल जीतकर यह साबित कर दिया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है,जिसके चलते वह प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे है। रावत गांव मुजेड़ी में बब्बै पहलवान द्वारा आयोजित दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर बब्बै पहलवान व आयोजन समिति के सदस्यों ने फूल मालाओं से मुख्यातिथि यशपाल रावत का स्वागत किया। रावत ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और कहा कि वह खेल को खेल भावना से खेले। हार-जीत को दूर रखते हुए वह भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी आज हार गए है,उन्हें अपना मनोबल कम करने की जरूरत नहीं,हर हार में एक जीत छिपी होती है और हार के बाद ही जीत का रास्ता प्रशस्त होता है। प्रतियोगिता में 51 हजार की कुश्ती अजय गुर्जर लाकुवास और गौरव पहवान के बीच हुई, जिसमें अजय गुर्जर ने जीत हासिल की वहीं 21 हजार की कुश्ती यूपी के कल्वा नागर और फतेहपुर डींग के मोहित पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। वहीं 11 हजार की सभी कुश्तियां बराबरी पर छूटी। दंगल की शुरूआत बब्बै पहलवान अखाड़े से शिव पहलवान ने जीत के साथ की। यशपाल रावत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और पराजित खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर चमन कपासिया,राजेंद्र सिंह, हरिचंद सरपंच,मास्अर कर्मबीर, सुखबीर नागर,तेजपाल सरपंच नवादा,नवीन पंडित बड़ौली सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *