Breaking News

फरीदाबाद – मातृशक्ति ने किया 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाली आरएमसी रोड का उद्घाटन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बड़खल की लोकप्रिय विधायिका सीमा त्रिखा ने सेक्टर- 21-सी में 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाली आरएमसी रोड का उद्घाटन कार्य रेनू भाटिया तथा विनीता भाटिया के हाथों से नारियल फुड़वाकर करवाया। आपको बता दे कि यह आरएमसी रोड़ मकान नंबर 451 से लेकर मकान न.618 तक बनेगी। यह शुभकार्य मकान न. 515 के सामने किया गया। इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने कहा कि सीएम अनाउंसमेंट 20949 के अंतर्गत बनने वाली लगभग 650 मीटर लंबी इस मुख्य सडक़ का निर्माण कार्य पूरा होने में करीब 1 माह का समय लगेगा। इसके साथ ही सेक्टर-21-सी की जो अन्य सडक़ें टूटी हुई हैं उन सडक़ों पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। पिछले लगभग 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते विकास कार्य की गति जो रुक गई थी वह अब अपनी पटरी पर वापस लौट रही है। उन्होने कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल कि सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत एवं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सहयोग से बडख़ल विधानसभा क्षेत्र का कोई भी कोना विकास कार्यों से अछूता नहीं रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से सत्येंद्र पांडे,शालिनी मांगला,जिला सचिव एवं बडख़ल विधानसभा प्रभारी हरेंद्र भड़ाना, लिखी चपराना,सहदेव शर्मा, नरेश शर्मा,महेंद्र शर्मा,किरण शर्मा,राकेश कुमार भाटिया, अशोक भाटिया,विकास जोशी, वी.के कोहली,सुदीप मंगला,ईश्वर चपराना और जेई प्रवीण बैसला तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *