Breaking News

फरीदाबाद – कुमारी सैलजा को सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व सांसद राज्यसभा तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा को सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाए जाने पर फरीदाबाद की सभी कांग्रेसियों ने दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचकर बधाई दी। दूरदराज से आए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उनको दी है उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे। गौरतलब है कि कुमारी शैलजा पहले भी कार्य समिति की सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलती है सभी वर्गों को सम्मान देती है। कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है, राहुल गांधी और सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने पार्टी हाईकमान को विश्वास दिलाया है कि और मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी। कुमारी शैलजा जी को बधाई देने वालों में फरीदाबाद से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक रावल, कोऑर्डिनेटर गौरव ढींगरा, पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक,पूर्व विधायक आनंद कौशिक,प्रदीप जैलदार,महिला जिला अध्यक्ष सुनीता फागना, पूर्व पार्षद व प्रवक्ता योगेश ढींगडा,अनीश पाल,मोनू ढिल्लों, पवन डाबरा,अश्वनी कौशिक, प्रोफेसर एमपी सिंह,चरखी दादरी के जिला चेयरमैन सुशील धानक, जसवंत भाटी एडवोकेट,लक्ष्मण टॉक,राजेश आर्य,संजय सोलंकी, अनिल फडेन,सोनू सलूजा सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *