Breaking News

फरीदाबाद – भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर लड़ेंगे निगम चुनाव:डॉ.सुशील गुप्ता

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है पूरा शहर कूड़े का ढेर बन गया है। बड़े अधिकारियों से लेकर स्थानीय विधायक और मंत्रियों तक निगम के भ्रष्टाचार में रंगे हुए हैं। टेंडर मंजूर होने से पहले ही 30 प्रतिशत पैसा अधिकारियों और स्थानीय विधायक की जेब में चला गया। ये बात बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। वे आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निगम के भ्रष्टाचार के चर्चे पूरे शहर में हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि भ्रस्टाचार में संलिप्त मंत्रियों और विधायक के नाम सामने लाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले निगम चुनाव भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी और उन पर कठोर कार्रवाई करने के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि निगम का पैसा जनता की सुविधाओं के लिए खर्च हो, साफ सफाई 24 घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था और शहर के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हरियाणा भी भ्रष्टाचार मुक्त हो। उन्होंने मांग की कि अगर जल्द से जल्द भ्रष्टाचारियों के नाम उजागर नहीं हुए तो आम आदमी पार्टी धरना और प्रदर्शन करेगी और निगम चुनाव में जनता ऐसी भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेगी।उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदारी का मुखौटा पहने हुए हैं। प्रदेश में उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार का धंधा जम कर चल रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि निगम के पैसे डकारने वाले मंत्री और विधायक पर मुख्यमंत्री कार्रवाई क्यों नहीं करते? साथियों ने कहा कि पुलिस भी मुख्यमंत्री और सरकार के दबाव में काम कर रही है गिरफ्तार इंजीनियर से भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और मंत्रियों के नाम क्यों नहीं पूछे जा रहे हैं। पाई का हिसाब वसूलेगी जनता डॉ.गुप्ता ने कहा कि निगम का पैसा,आम जनता के टैक्स का पैसा अधिकारी,मंत्री और विधायक अपनी जेब में भरने का काम कर रहे है। इनसे आने वाले निगम चुनावों में जनता पाई-पाई का हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है। आने वाला चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। दिल्ली के वर्ल्ड क्लास स्कूल भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का नतीजा,डॉ.सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल,हॉस्पिटल और जनता के लिए 24 घंटे फ्री बिजली और पानी की सुविधा है। यह सब भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नतीजा है। महिलाओं और श्रमिक वर्ग के लिए मुफ्त बस यात्रा की गई। इस मौके पर साउथ जोन के अध्यक्ष वीर सिंह सरपंच साउथ जोन की महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता,जावेद खान, शिखा गर्ग,बृजेश नागर,जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना,राकेश भडाणा,राजेंद्र शर्मा,प्रवेश मेहता, गुलशन बग्गा,चंचल पवार,सुनील ग्रोवर,विनोद भाटी,अमन गोयल, हरेंद्र भाटी,हितेश पलटा,गोविंदा, चांद खान और संतोष आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *