Breaking News

फरीदाबाद – बटनदार चाकू सहित एक आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान के द्वारा शहर अपराध में संलिप्त आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सन्नी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गाँव राजपुर का तथा हाल में फरीदाबाद के एसी नगर में किराए पर रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बाटा पुल के पास से काबू किया है। आरोपी से तलाश के दौरान एक बटनदार चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध हथियार रखने की धाराओं मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी नशे का आदि है जो कि अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी बटनदार चाकू को चोरी की वारदातों को अंजाम देते समय लोगों को डराने के लिये आगरा रेलवे स्टेशन किसी अनजान व्यक्ति से 400/- में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *