Breaking News

फरीदाबाद – आरोपी राहुल तंबाकू लाने और पाउच में पैक होने के बाद बेचने का काम करता था

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी एनआईटी नितीश अग्रवाल के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए। दिशा-निर्देश पर कार्रवाही करते हुए थाना धौज प्रबंधक इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की टीम ने गांव नेकपुर में नकली पान मसाला पैक कर बेचने वालों का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपीयों में जितेंद्र उर्फ जीतू,राहुल और पप्पू का नाम शामिल है। आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी गाजीपुर रोड,दुसरा आरोपी राहुल उत्तर प्रदेश के आगरा जमुना गली का और तिसरा आरोपी पप्पू उत्तर प्रदेश, आगरा जिले के गांव ननोता का रहने वाला है। थाना प्रबंधक महेंद्र पाठक को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी जितेंद्र के घर गांव नेकपुर में रेड कर तंबाकू,चुना,आलोक तंबाकू पाउच और पाउच पैक करने वाली 3 मशीनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना धौज में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते के घर में आलोक तम्बाकू के नाम से तंबाकू पुड़िया पैक कर नोएडा और फरीदाबाद में बेचने का काम कर रहे थे। आरोपी राहुल मैट्रियल लाने और बेचने का काम संभालता है। पूछताछ के बाद आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते और पप्पू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है तथा आरोपी राहुल को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *