Breaking News

युवा जितेंद्र सिंगला एक बार फिर से निर्विरोध बने अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के प्रधान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़,अग्रसेन भवन चावला कॉलोनी में अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के संपन्न हुए चुनावों में जितेंद्र सिंगला को लगातार तीसरी बार प्रधान चुना गया है। उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि चुनाव अधिकारी विजय जैन की देखरेख में संपन्न हुए चुनावों में विजय मंगला को उपप्रधान,लोकेश अग्रवाल को लगातार चौथी बार महासचिव, घनश्याम मित्तल कोषाध्यक्ष, पंकज सिंगला सचिव,दीपक मित्तल संगठन मंत्री,दिनेश मंगला प्रचार मंत्री एवं राजेश बंसल को ऑडिटर पद के लिए चुना गया।
शांतिपूर्वक संपन्न हुए चुनावों के बाद चुनाव अधिकारी विजय जैन ने कहा कि सर्वसम्मति से चुनाव होना बहुत ही अच्छी प्रक्रिया है जिसे अग्रवाल समिति के सदस्यों ने आज संपन्न हुए चुनावों में अपनाया। चुनावों के उपरांत समिति के सदस्यों ने प्रधान के साथ-साथ अन्य चुने।पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वैश्य अग्रवाल समाज के प्रधान भगवानदास गोयल,अग्रवाल समाजसेवी कैलाश चंद गर्ग,वैश्य अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष रमेश अग्रवाल,वैश्य अग्रवाल समाज के केदारनाथ अग्रवाल, एडवोकेट पीके मित्तल एवं नवल किशोर गर्ग,सीमा गुप्ता,पूनम गोयल,इंदु गोयल एवं सुनीता रानी ने भी चुनी हुई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *