Breaking News

फरीदाबाद – जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय चौटाला पहुंचे जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया के निवास

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय चौटाला जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के निवास पहुंचे जहां पर राजेश भाटिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए नाश्ता किया और पार्टी संगठन मजबूती के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ वार्तालाप की। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर गंभीर रहे हैं हालांकि पार्टी हाईकमान द्वारा पिछले लगभग 3 महीने पहले राजेश भाटिया को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के पश्चात से ही पार्टी सदस्यता अभियान के माध्यम से जजपा परिवार को मजबूती मिली है पार्टी संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं की माने तो उनका कहना है कि राजेश भाटिया जिलाध्यक्ष जैसे कर्मठ ईमानदार जुझारू और सबको साथ लेकर चलने वाले परिवार के मुखिया की भांति जिम्मेदारी निभा रहे हैं उनके नेतृत्व में संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है।इस अवसर पर कृष्ण जाखड़. आशुतोष गर्ग,मनोज गोयल एडवोकेट मानिक मोहन शर्मा,अनिल भाटी,डॉ.दिनेश डागर,निशांत रस्तोगी विनोद मेहंदी रत्ता,अमर बजाज,अरविंद शर्मा,करामत अली,आर्य प्रेम किशन,तेजपाल डागर,श्याम सिंह,विशाल भाटिया,श्वेता शर्मा वरिष्ठ नेत्री,कुलदीप तेवतिया,विजयपाल तेवतिया,परविंदर सरदार सिंह,ठाकुर राजा राम गगन अरोड़ा,रिंकल भाटिया,अरविंद शर्मा,अनुज नागपाल व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *