Breaking News

फरीदाबाद – क्राइम ब्रांच 17 ने 680 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम इंदल सिंह है जो फरीदाबाद के दयाल नगर का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना सूरजकुंड एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी क्रेशर जोन के पास बनी झुग्गियों में गांजा बेचने का काम करता है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गांजे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 680 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बारे में पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह क्रेशर जोन में दुकानदार है और उसने क्रेशर जोन में आने वाले डंपर चालक से यह गांजा खरीदा था और इसे क्रेशर जोन में बनी झुग्गियों में रहने वाले मजदूरों को बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे पहले गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से माननीय अदालत के आदेशानुसार कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *