Breaking News

नरकटियागंज:-सतवरिया में युवक की मौत,ग्रामीणों में खौफ

नरकटियागंज:-सतवरिया में युवक की मौत,ग्रामीणों में खौफ
उत्पाद विभाग के रायफल से चली गोली
नरकटियागंज:-नरकटियागंज पुलिस अनुमण्डल के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सतवरिया मोड़ के नजदीक मोटर साइकिल सवार की गोली मार हत्या किये जाने की खबर मिली है। बुधवार की सुबह उत्पाद विभाग के पुलिस ने सन्नी कुमार नामक युवक को गोली मार दी। जिससे इलाके मे दहशत का माहौल है। गोली मारने की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेतिया-नरकटियागंज मुख्य सडक़ पर सन्नी के शव को रख घंटो यातायात ठप्प कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है और आक्रोशित लोगों को समझा कर उन्हें शांत कराया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी म.निसार अहमद ने बताया कि सुबह चार-पाँच बजे की घटना है, जिसमे मृतक और उत्पाद विभाग के पुलिस के बीच नोकझोक हुई और उत्पाद विभाग के किसी पुलिस की गोली से सन्नी कुमार की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सतवरिया में सन्नी हत्याकांड में चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है, इस बावत कोई पुलिस अधिकारी कुछ बताने को तैयार नही है। सन्नी हत्याकांड में जितने मुँह उतनी बातें सामने आ रही हैं, लेकिन ग्रामीणों में कुछ का कहना है कि उत्पाद विभाग के कर्मियों की गोली से सन्नी की हत्या हुई है। अलबत्ता अधिकारी इससे इत्तेफाक नही रखते, अब सन्नी के परिजन कहते हैं कि हत्यारे कौन हैं, पुलिस प्रशासन इसका खुलासा करे। मृतकसन्नी पिता भिखारी प्रसाद के परिवार वाले कह रहे हैं कि सन्नी सेना में बहाली के लिए प्रतिदिन अपने साथियों के साथ दौड़ लगाता था। बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी धून में दौड़ता रहा, उसे भागता हुआ समझ कर उत्पादकर्मियों ने उसपर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक साठी थाना के बसंतपुर का निवासी था। उसके चाचा पंकज बरनवाल मुखिया हैं और मृतक बसंतपुर पैक्स का सदस्य भी था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *