Breaking News

देवरिया – भलुअनी पुलिस द्वारा गैंगेस्टर ऐक्ट में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया
पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-02.02.2022 को थानाध्यक्ष भलुअनी मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर भलुअनी कस्बा स्थित शिव मन्दिर के पास से 02 अभियुक्तों 01.अरविन्द शुक्ला पुत्र रविन्द्र शुक्ला निवासी-शुकलपुरा थाना बरहज जनपद देवरिया एवं 02.अभिषेक शुक्ला उर्फ गोलू पुत्र सन्तोष शुक्ला सा0 सोनाड़ी थाना भलुअनी जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना भलुअनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-29ध्2022 धारा-धारा-3(1) गैंगेस्टर ऐक्ट में वांछित चल थे तथा अवैध शराब व नकली शराब बनाने के संबन्ध में पूर्व में जेल जा चुके हैं। पुलिस द्वारा ऐसे शराब माफियाओं के विरूद्ध गैंगेस्टर ऐक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *