Breaking News

देवरिया – कुख्यात गैंगेस्टर की 42 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-15.05.2023 जनपद देवरिया
थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा कुख्यात गैंगेस्टर की 42 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया के निर्देशानुसार आज दिनांक-15.05.2023 को उपजिलाधिकारी भाटपाररानी,क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी एवं तहसीलदार भाटपाररानी देवरिया द्वारा कुख्यात तस्कर बादल कुशवाहा पुत्र प्रहलाद कुशवाहा निवासी भोपतपुरा थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया के मकान जो उसके द्वारा अपने अपराध से अर्जित धन द्वारा बनवाया गया है, को थानाध्यक्ष श्रीरामपुर, स्थानीय कानूनगो, लेखपाल एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मुनादी कराकर धारा-14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 के तहत कुर्क किया गया।जिसकी कीमत 42 लाख 28 हजार रुपये है। यह कुर्की की कार्यवाही श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय जनपद देवरिया के आदेश संख्या-99/रीडर-2023, वाद संख्या-587/2023 सरकार बनाम बादल कुशवाहा पुत्र प्रहलाद कुशवाहा के अन्तर्गत धारा-14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 के तहत की गई है।

ज्ञातव्य है कि अभियुक्त बादल कुशवाहा पुत्र प्रहलाद कुशवाहा निवासी भोपतपुरा थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया के विरुद्ध जनपद में हत्या, लूट,शराब तस्करी, अवैध शस्त्र तस्करी जैसे गम्भीर अपराध के कुल 11अभियोग पंजीकृत हैं। जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है बादल कुशवाहा का आपराधिक इतिहास निम्नवत है– बादल कुशवाहा का आपराधिक इतिहास निम्नवत है–

  1. मु0अ0स0-120/2022 धारा-302,120बी 34 भादवि थाना-खामपार, जनपद देवरिया। परिणाम – 167ए/2022 दिनांक 19.12.2022
  2. मु0अ0स0-126/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना-खामपार जनपद देवरिया।
    परिणाम- आरोप पत्र संख्या ए-142 / 2022 दिनांक 17.07.2022
  3. मु0अ0सं0-194/2016 धारा-394,302 भादवि थाना-खामपार, जनपद देवरिया।
    परिणाम-आरोप पत्र संख्या ए-142/2022 दिनांक 17.07.2022
    4.मु0अ0स0-127/2017 धारा-3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट, थाना-खामपार, जनपद देवरिया।
    परिणाम-आरोप पत्र संख्या ए-107/18 दिनांक 26.06.2018
    5.मु0अ0स0-3/2017 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना- खामपार जनपद देवरिया।
    परिणाम-आरोप पत्र संख्या-09/2017 दिनांक 18.03.2017
  4. मु0अ0स0-91/2022 धारा-41,411,413 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम, थाना-बनकटा
    जनपद देवरिया। परिणाम आरोप पत्र संख्या- ए-155 दिनांक 12.04.2022
  5. मु0अ0सं0-120/2021 धारा-60/63 आबकारी अधिनियम, थाना-बनकटा, जनपद- देवरिया।
    परिणाम-ए-130 दिनांक 26.03.2022
  6. मु0अ0सं0-64/2021 धारा-147, 323, 324, 504, 506 भादवि0 थाना खामपार, जनपद देवरिया। परिणाम-आरोप पत्र संख्या-ए-1295/2021 दिनांक 13.12.2021
  7. मु0अ0सं0-130/2016 धारा-394 भादवि थाना-गटनी, जनपद देवरिया।
    परिणाम-ए-39ए दिनांक 09.08.19
  8. मु0अ0सं0- 234/2022 धारा 3(1) यू०पी०गैगेस्टर एक्ट थाना- खामपार, जनपद- देवरिया। लिए कि परिणाम विवेचनाधीन
  9. एन0सी0आर0 नं0-43/2021 धारा-323,504,506 भादवि थाना- खामपार,
    जनपद देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

मवई अयोध्या – श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में मां कामाख्या धाम परिसर में लगने वाला मेला हर्षोल्लास के साथ खुशनुमा माहौल में हुआ संपन्न

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS अयोध्या 19 अप्रैल – तहसील रुदौली अंतर्गत विकास खंड मवई …