Breaking News

त्यौहारों पर चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा किया गया पैदल गस्त/ फ्लैग मार्च

Ibn news Team देवरिया

√पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत त्यौहारों पर चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया पैदल गस्त/ फ्लैग मार्च-
√त्यौहारों व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना/चौकी प्रभारियों मय पुलिस बल द्वारा किया जा रहा पैदल गश्त
√संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की की जा रही सघन चेकिंग
√रामलीला आयोजन स्थलों व मां दुर्गा पूजा पंडालों का किया जा रहा भ्रमण/निरीक्षण
√आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए जा रहे आवश्यक दिशा-निर्देश
√पैदल गस्त के दौरान आमजन से संवाद कर कराया जा रहा है सुरक्षा का एहसास-

आज दिनांक 03.10.2022 को पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संकल्प शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री श्रीयश त्रिपाठी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत त्यौहारों पर चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया पैदल गस्त/ फ्लैग मार्च। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया के निर्देशन में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलीला आयोजन स्थलों व मां दुर्गा पूजा पंडालों का लगातार भ्रमण/निरीक्षण किया जा रहा है। सम्बन्धित आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पैदल गस्त के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए गए।

पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद देवरिया पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *