Breaking News

जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज कानपुर देहात में संचालित महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना उमराहट का निरीक्षण किया

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश।

कानपुर देहात 21 जून 2022

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज कानपुर देहात में संचालित महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना उमराहट का निरीक्षण किया, जो अमराहट गांव में स्थित है। बताते चले कि उमराहट परियोजना के द्वितीय चरण का प्रारंभ 2016 में पुनरक्षित हुआ है, इसकी लागत 149.6 करोड़ है, इसके अन्तर्गत भोगनीपुर शाखा में 300 क्यूसेक पानी दिये जाने का प्राविधान है, जिससे 19830 हे0 सिंचन क्षमता पुर्नर स्थापित की जायेगा।

मा0 मंत्री जी ने दो पम्प हाउस का निरीक्षण किया, एक 24 मीटर की लिफ्ट एवं दूसरा 18 मीटर लिफ्ट करके चलाया जा रहा है, मा0 मंत्री जी ने निर्देश दिए कि जो भी लंबित कार्य है, उनको शीघ्र पूरा किया जाये।
जल शक्ति मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह जनपद की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नही होनी चाहिए, जल्द से जल्द इस परियोजना को पूर्ण करें, जिससे इस जनपद के कृषकां को लाभ मिल सके, अगर इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही देखी गयी तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
जल शक्ति मंत्री ने इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याऐं भी सुनी गयी, ग्रामीणो द्वारा कुलाबा की मांग की गयी, उसमें नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु मा0 मंत्री जी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *