Breaking News

खजाना कार्यालय फरीदाबाद में हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत पैंशनरों के लिए आठ जुलाई को लगेगा मोबाईल नवीनीकरण कैंप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला खजाना अधिकारी संजय छौकर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत पैंशनरों के लिए आगामी आठ जुलाई को मोबाईल नवीनीकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला खजाना कार्यालय में लगने वाले इस शिविर का समय प्रातः दस बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। इस शिविर में हरियाणा सरकार से सभी सेवानिवृत पेंशनरों के मोबाईल नंबर अपडेट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कैंप उन पैंशनरों के लिए अति उपयोगी साबित होगा जिनका मोबाईल नंबर उनके व्यक्तिगत आनलाईन पैंशन दस्तावेज पर खजाना कार्यालय में रजिस्टर नहीं हैं। मोबाईल नंबर रजिस्टर होने पर उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की पैंशन संबंधित जानकारी खजाना कार्यालय से आसानी से प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने जिला खजाना कार्यालय फरीदाबाद व उप खजाना कार्यालय बल्लभगढ़ से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों से अपील की है कि वह आठ जुलाई को प्रातः 10 बजे पहुंचकर अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर अथवा नवीनीकरण अवश्य करवाएं। पैंशन रेजिस्टर करने के लिए अपने दस्तावेजों (पैंशन कॉपी, आधार कार्ड की मूल प्रात व रेजिस्टर करने लिए मोबाइल नम्ब) को साथ ले के आए। इन दस्तावेजों को लेके आना महत्वपूर्ण है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *