Breaking News

क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित वाहन चोर को किया काबू

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर सेटी मलिक की टीम ने वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक है जो फरीदाबाद के गांव राजपुर कलां का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को नया पुल नहर पार से चोरी की मोटरसाइकिल सहित थाना कोतवाली के चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी ने पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिसमें आरोपी पकड़ा नहीं गया था। आरोपी ने चोरी की बाइक को रोज गार्डन एनआइटीसी अप्रैल के महीने में चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *