Breaking News

केडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने विशाल तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वावान पर आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व केडी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चो द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया वही केडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन अजय यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलते हुए हर घर तिरंगा यात्रा निकाली है तिरंगा यात्रादेश भक्ति की भावना से लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से और भारत माता की जयघोष के साथ स्वतंत्रता के अमर बलिदानियों को याद किया। इस दौरान छात्र छात्राओं और सम्मिलित लोगों के चेहरे पर देश प्रेम का भाव साफ झलक रहा था और लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री यादव ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से उन सभी लोगों को स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सही मायने बताने बहुत जरूरी है और साथ ही यह बात भी जरूरी है कि इन 75 वर्षों में भारत में क्या उपलब्धियां हासिल की है और यह आजादी भारत को बहुत कुर्बानियों के बाद मिली है इसलिए 13 से 15 अगस्त तक हर घर और संस्थान पर तिरंगा जरूर फहराना है यह यात्रा पर्वतीय कॉलोनी कुमाऊं मंदिर रोड से शुरू होकर 45 फुट रोड जवाहर कॉलोनी होते हुए सारण स्कूल रोड से के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर समाप्त हुई जहां प्रशाद वितरण कर सबको आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर अपने घरों पर तिरंगा लगाकर हर्षोल्लास से मनाने का अवाहन किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा फरीदाबाद जिला महामंत्री डॉ आर एन सिंह,भाजपा वरिष्ठ नेत्री नीरा तोमर,नंगला मंडल अध्यक्ष कवीन्द्र चौधरी,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता शेर सिंह भाटिया,नंगला मंडल महामंत्री रोशन सिंह रावत,महामंत्री मनोज बालियान,नंगला मंडल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आदेश यादव,जवाहर मंडल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत सिंह राणा व अन्य सभी साथियों ने लोगों ने भाग लिया। यात्रा को सफल बनाने के लिए आप सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *