Breaking News
IMG 20261011 WA0006

कांग्रेसी नेता अनिल कुमार व गौरव चौधरी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार नेता और युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी को पुलिस ने उस समय हाऊस अरेस्ट कर लिया,जब वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सुबह-सवेरे ही कई पुलिस कर्मचारी अनिल नेताजी के निवास पर पहुंच गए और उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया।

अनिल नेताजी ने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि वह उन्हें हाउस अरेस्ट कर ले परंतु उनके बेटे गौरव चौधरी को जाने दे परंतु पुलिस ने उनकी एक न मानी और दोनों को ही रोक लिया।

इस मौके पर कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से तानाशाही है क्योंकि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है,लेकिन इस तरह से उनके हौंसले पस्त नहीं होने वाले बल्कि और बुलंद होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं को कुचलने में लगी है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है,जनता आने वाले समय में इस सरकार को सत्ता से बाहर कर इन्हें इनकी औकात दिखाएगी। इस मौके पर कांग्रेसी नेता पुरषोत्तम लाल,विवेक,मोहित, राम गोपाल,पीयूष इत्यादि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261008 WA0002

वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल का जिला न्यायालय परिसर में सम्मान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला न्यायालय परिसर में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में …