डम्फर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
इलाहाबाद- मऊआइमा थाना क्षेत्र के दुबाही गांव के पास गुरूवार की रात डम्पर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोरांव थाना क्षेत्र के भदरी गांव निवासी मनीष देव 25 पुत्र राम आधार गुरूवार की रात बाइक से मऊआइमा जा रहा था। जैसे ही दुबाही गांव के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार
Check Also
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …