Breaking News

बिहार: प्रेमिका ने कहा एेसा कि प्रेमी ने ले ली जिगरी दोस्त की जान, फिर पहुंच गया थाने, जानिए

प्रेमिका ने कहा एेसा कि प्रेमी ने ले ली जिगरी दोस्त की जान, फिर पहुंच गया थाने, जानिए
एक दोस्त अपने जिगरी दोस्त को घर से बुलाकर ले गया और रास्ते में गोली मारकर उसकी जान ले ली। फिर वह खून से रंगे हाथों में पिस्तौल लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा और थाने में जोर-जोर से रोने लगा और रोकर बताया कि दोस्त ने मेरी प्रेमिका के इज्जत को तार-तार किया और जैसे ही मैं आया मुझे उसने बताया और गुस्से में मैंने अपने जिगरी दोस्त की हत्या कर दी।
सारण जिले के गडख़ा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव में घटी इस घटना को सुनकर पुलिस वालों को भी विश्वास नहीं हुआ लेकिन सच्चाई पता होते ही दुख और आश्चर्य भी हुआ।
युवक ने बताया कि दोस्त को उसने सिर में गोली मारी और गोली मार कर उसे गडख़ा बजार से सटे हरपुर गाछी में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने गडख़ा थाने में समर्पण कर दिया। मृतक मजलिसपुर गांव निवासी सुभाष महतो का पुत्र  राजू कुमार महतो बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार राजू गुरूवार की सुबह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी उसी गांव के उसका दोस्त शैलेन्द्र सिंह उसके दरवाजे पर अपाची गाड़ी से आया और बोला कि गडख़ा बाजार चलो, कुछ काम हैं। अपने दोस्त की बात सुन  राजू उसकी गाड़ी पर बैठ अपने घर के सदस्यों को बिना कुछ बताए गडख़ा बाजार के लिए चल दिया।
जैसे ही दोनों दोस्त गडख़ा बाजार से सटे हरपुर गाछी के समीप पहुंचे कि शैलेन्द्र ने गाड़ी रोक दिया और गाड़ी पर बैठे दोस्त के सर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। अपने दोस्त को गोली मार शैलेन्द्र गडख़ा थाना पर पहुंच गया और वहां उपस्थित पदाधिकारियों से जा कर बोला कि मैने एक युवक को गोली मार कर गडख़ा बाजार से सटे गाछी  में हत्या कर दी हैं।
उसकी बातों को  सुन पुलिस पदाधिकारी दंग रह गए । कोई  विश्वास नहीं कर रहा था। तभी उसने अपने  कमर से कट्टा व गोली निकाल कर पुलिस पदाधिकारी को दिखाया। उसके हाथ में हथियार देख सभी पदाधिकारी चकित हो गए व उसको गिरफ्तार कर उसके बताए जगह पर गए तो देखे कि एक युवक जमीन पर मृत पड़ा हुआ था। प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय ने मौत की सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को दी।
मौके पर छपरा डीएसपी अजय सिंह ने पहुंच शव को अपने कब्जे में कर छपरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं गिरफ्तार शैलेंद्र सिंह को छपरा डीएसपी अजय सिंह अपने साथ लेकर चले गए। इसकी सूचना पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हैं।
अपनी प्रेमिका के लिए शैलेंद्र ने की अपने जिगरी दोस्त की हत्या
अपने जिगरी दोस्त की हत्या कर जब शैलेंद्र सिंह गडख़ा थाना पर पहुंचा तो पुलिस पदाधिकारियों को बताया कि वह एक बगल के गांव की लड़की से प्यार करता हैं।  दो दिनों के लिए वह अपने रिश्तेदार के यहां चला गया था। कल जब वह अपने घर पर आया तो प्रेमिका ने फोन पर बताया कि तुम्हारा दोस्त मुझे अकेले में बुलाकर मेरे साथ जबरन गलत काम किया हैं। इसी बात को लेकर मैने अपने दोस्त की हत्या कर दी है।
इतना कहने के बाद वह बदहवास होकर रोने लगा। मौत की सूचना राजू के घर पर स्थानीय चौकीदार के द्वारा भेजी गई। जैसे ही राजू के घर वाले को उसके मौत कि सूचना मिली, पूरे गांव व घर में कोहराम मच गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि राजू की गोली मार हत्या कर दी गई हैं।
राजू की मां रामावती देवी, भाई पप्पू महतो, दादा नागेश्वर महतो, बहन निकी कुमारी रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। वही मृतक राजू के पिता सुभाष महतो जो दिल्ली मे रहते है, जैसे ही अपने बेटे की मौत की बात सुने दहाड़ मार कर फोन पर चिल्लाने लगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
 
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *