Breaking News

इलाहाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से कारोबारी घायल

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से कारोबारी घायल
इलाहाबाद- सिविल लाइंस क्षेत्र के रहने वाले एक कारोबारी शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। परिवार के लोग एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सिविल लाइंस निवासी सुनील सेठ बग्गा उर्फ राजीव बग्गा अपने परिवार के साथ रहते है। उनका कई कारोबार है। वह नार्दन इंडिया पत्रिका में जनरल मैनेजर के पद पर भी काम कर चुके है। हालांकि वर्तमान में वह अपने अन्य कारोबार में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की वह घर से कहीं टहलने के लिए गये थे और वहां वापस लौटकर लगभग दस बजे घर पहुंचे और कमरे के अन्दर अपनी लायसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे और उनकी पत्नी अपने काम में व्यस्थ थी।
इस बीच अचानक गोली चलने की आवाज हुई तो वह दौड़कर अन्दर गई तो वह जमीन पर गिरे हुए थे। उन्होंने तत्काल अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और उपचार के लिए तत्काल जार्जटाउन स्थित राज नर्सिंग होम में ले गये। जहां उपचार जारी है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार के लोेगों कहना है कि वह अपनी रिवाल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। सिविल लाइंस क्षेत्राधिकारी श्रीश्चन्द्र ने बताया कि सुनील सेठ उर्फ राजीव बग्गा शुक्रवार दोपहर गोली लगने से घायल हुए है। उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग अबतक कोई सही जानकारी नहीं दे पाये है। वह भी बहुत हैरान है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *