Breaking News

बलिया में युवक पर चाकू से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

Ibn news Team बलिया

रिपोर्ट रिककू तिवारी बलिया

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के थम्मनपुरा गांव में युवक पर चाकू से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को वादिनी ने थाना फेफना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र ऋषिकांत दुबे पुत्र दिनेश कुमार दुबे, निवासी थम्मनपुरा, पर जान से मारने की नीयत से अभिषेक कुमार पासवान पुत्र भूपेन्द्र पासवान, निवासी हसनपुरा, थाना फेफना ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले में थाना फेफना में मु0अ0सं0 152/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

ट्रामा सेंटर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस प्रेसनोट के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को करीब 2:10 बजे रात मुखबिर की सूचना पर फेफना पुलिस ने मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार पासवान (करीब 20 वर्ष) को बलिया स्थित ट्रामा सेंटर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय, बलिया भेज दिया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना फेफना में पूर्व से दो मुकदमे दर्ज हैं।

मु0अ0सं0 13/25, धारा 115(2), 309(6), 317(2), 352 बीएनएस।

मु0अ0सं0 214/25, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूरज कुमार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र नाथ, कांस्टेबल नितेश यादव, कांस्टेबल विशाल उपाध्याय, कांस्टेबल विशाल कुमार शर्मा और कांस्टेबल अरुण यादव, थाना फेफना जनपद बलिया शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार एवं थानाध्यक्ष फेफना अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

About IBN NEWS

Check Also

1 2

देवरिया-कांग्रेस नेता रफीक अंसारी अब नहीं रहें

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया , भटनी।भटनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाटी निवासी …