Breaking News

नशे के इंजेक्शन की तस्करी करने वाली महिला को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेंद्र की टीम ने नशे के इंजेक्शन की तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिला आरोपी का नाम पूजा है। महिला आरोपी सेक्टर-23 में रहती है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी महिला को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लभगढ़ की मच्छी मार्केट से नशे के इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि वह नशे के इंजेक्शन कम पैसे में खरीदकर महंगे दामों पर बेचती है। आरोपी महिला को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 09 06 at 6.12.36 PM

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं: राजेश खटाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *