Breaking News
IMG 20260708 163716
Oplus_131072

देवरिया – हत्या के प्रयास के 03 अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20260708 163716

पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना लार की पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पजींकृत मु0अ0सं0 202/26 धारा 109(1), 61(2), 3(5) BNS से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः शौर्य यादव (उम्र 19 वर्ष) पुत्र नवल किशोर यादव निवासी मठ अमौना, थाना लार, देवरिया, 2.शिवम यादव (उम्र 22 वर्ष) पुत्र सदानन्द यादव निवासी भागलपुर, थाना मईल, देवरिया तथा 3.अमित यादव (उम्र 19 वर्ष) पुत्र लल्लन यादव निवासी आदर्शनगर पिण्डी, थाना लार, देवरिया को आज दिनांक 08.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर जमसड़ा गांव के समीप एक नवनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया गया ।

 

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त शौर्य यादव के पास से तलाशी के दौरान 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस तथा उसकी निशानदेही पर घटना स्थल से 01 खोखा कारतूस और अभियुक्त शिवम यादव के पास से 01 अवैध तमंचा .315 बोर बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि आपसी रंजिश और विरोध के कारण उन्होंने योजना बनाकर प्रकाश यादव को गोली मारी थी ।

 

अवगत कराना है कि दिनांक 06.07.2026 को थाना लार क्षेत्रान्तर्गत ऑलमाइटी मेमोरियल स्कूल पिण्डी के पास प्रकाश यादव नामक युवक को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 202/26 धारा 109(1), 61(2), 3(5) BNS का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है । जिसके क्रम में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 202/26 धारा 109(1), 61(2), 3(5) BNS के साथ-साथ, अवैध असलहा बरामदगी के आधार पर धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की बढ़ोतरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण:-*

1.शौर्य यादव (उम्र 19 वर्ष) पुत्र नवल किशोर यादव निवासी मठ अमौना, थाना लार, देवरिया।

2.शिवम यादव (उम्र 22 वर्ष) पुत्र सदानन्द यादव निवासी भागलपुर, थाना मईल, देवरिया।

3.अमित यादव (उम्र 19 वर्ष) पुत्र लल्लन यादव निवासी आदर्शनगर पिण्डी, थाना लार, देवरिया।

*बरामदगी का विवरण:-*

1.02 अवैध तमंचा (315 बोर)

2. एक जिंदा कारतूस (8mm)

3.एक खोखा कारतूस (8mm)

 

*गिरफ्तार अभियुक्त अमित यादव का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0- 270/2024 धारा- 109(1) बीएनएस थाना लार,देवरिया

2.मु0अ0स0- 202/26 धारा- 109(1), 61(2), 3(5) BNS व 3/25/27 शस्त्र अधिनियम थाना लार,देवरिया

 

*गिरफ्तार अभियुक्त शिवम यादव का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0स0- 202/26 धारा- 109(1), 61(2), 3(5) BNS व 3/25/27 शस्त्र अधिनियम थाना लार,देवरिया

2.मु0अ0स0- 325/25 धारा- 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना खुखुन्दू,देवरिया

3.मु0अ0स0- 44/22 धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना मईल,देवरिया

4.मु0अ0स0- 224/23 धारा- 201,302 आईपीसी थाना मईल,देवरिया

5.मु0अ0स0- 276/23 धारा- 3(1) यू0पी गैंगेस्टर अधि0 थाना मईल,देवरिया

6.मु0अ0स0- 67/25 धारा- 131,351(2) बीएनएस थाना मईल,देवरिया

7.मु0अ0स0- 139/25 धारा- 109(1),352 बीएनएस थाना मईल,देवरिया

8.मु0अ0स0- 66/26 धारा- 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना मईल,देवरिया ।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*

01.व0उ0नि0 विन्ध्याचल शुक्ल थाना लार जनपद देवरिया ।

02.उ0नि0 विवेक चतुर्वेदी थाना लार जनपद देवरिया ।

03.उ0नि0 कमलेश यादव थाना लार जनपद देवरिया ।

04.हे0का0 कृष्ण कुमार यादव थाना लार जनपद देवरिया ।

05.हे0का0 चंद्रमौलेश्वर सिंह थाना लार जनपद देवरिया ।

06.हे0का0 ध्रुव कुमार चौधरी थाना लार जनपद देवरिया ।

07.रि0का0 सौरभ पाण्डेय थाना लार जनपद देवरिया ।

08.रि0का0 अभिषेक यादव थाना लार जनपद देवरिया ।

09.रि0का0 विशाल थाना लार जनपद देवरिया ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260628 WA0000

देवरिया – राजेन्द्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव ,संघर्षशील व्यक्तित्व का कांग्रेस को मिलेगा लाभ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर, देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष …