Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 29 at 11.48.55 PM

युवाइण्डिया ने जरूरतमन्दों में खाद्य सामग्री गर्म कपड़े का वितरण किया

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। बढ़ती ठंड को देखते हुवे यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन व रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा के संयुक्त तत्वावधान में डोमिनगढ़ क्रोसिंग के बगल में स्थित बसियाडीह हरिजन बस्तियों के जरूरतमन्दों के बीच गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जोनल रोट्रेक्ट प्रतिनिधि रत्नेश कुमार तिवारी ने बताया कि शहरवासियों द्वारा दान किये गए गर्म कपड़ों को सदस्यों द्वारा अच्छे से तह लगाके पैक कर जरूरतमन्दों में वितरित किया जाता है। दो दिन पहले बसियाडीह मंदिर निकट झुग्गियों का सर्वेक्षण किया गया जिससे पता चला कि 80 से ज्यादे परिवारों के 250 से ज्यादे जरूरतमन्दों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता है। संस्था द्वारा आज बच्चें, बुजुर्ग, पुरूष-महिला सबको ध्यान में रखते हुए गर्म कपडों का वितरण किया गया। ये सेवा का तीसरा चरण है। सचिव साधना भारती ने कहा कि इस तरह के कार्यो मे सभी लोगो को आगे आना चाहिए। ज़िन्दगी के कुछ पल जरूरतमन्दों के लिए निकालना बहुत जरूरी होता है जिससे उनके चेहरे पे खुशी मिले। सदस्य कोषाध्यक्ष पारुल यादव, गोलू तिवारी, ऋषभ दुबे, सुशील प्रसन्ना, रंजीत सिंह, प्रशांत भगत, सचिन गोंड़, शेखर कुमार, मुनिराज कुमार, युवराज मगहिया आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *