रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
फतेहगंज पश्चिमी -भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा रविवार को मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया।पौधारोपण कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला मंत्री अमन सिंह ने बताया जल जीवन हरियाली को मजबूत बनाने,शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति व पेड़ो की महत्ता को समझते हुये भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम ठाकुर द्वारा बसन्तविहार स्थित मन्दिर के प्रांगण में पौधरोपण किया है आगे भी नगर में देव स्थल विद्यालय व अन्य जगह पौधारोपण किया जायेगा। पौधारोपण के समय राहुल गंगवार (कविश) जतिंन चौहान मोनू ठाकुर प्रशांत श्रीवास्तव सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।