Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 03 at 5.42.55 PM

सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को वोट करे ब्राह्मण समाज डॉ राजेश पाराशरी

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

मीरगंज बरेली- समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मनोज पांडे जी के निर्देश पर रविवार को प्रबुद्ध सभा द्वारा मीरगंज विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला महासचिव डॉ राजेश पाराशरी ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू एवं पूर्व विधायक सुल्तान बेग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबुद्घ सभा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अतुल पाराशरी ने किया कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा की आज तक मौजूदा भाजपा सरकार के नेताओं ने ब्राह्मणों का उत्पीड़न एवं उनको अपमानित करने का कार्य किया है। जो भाजपा नेता अपने आप को ब्राह्मणों का हितेषी बताते हैं

वही नेता ब्राह्मणों को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं जाने कितने निर्दोष ब्राह्मण भाइयों की हत्या की गई उनके घरों में लूट की गई लेकिन आज तक किसी भी अपराधी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई अगर ब्राह्मणों का कोई सम्मान करने वाला नेता है तो वह सिर्फ और सिर्फ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव एवं हमारे संरक्षक आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव हैं। शायद आप लोगों को ज्ञात होगा जब नेता जी ने पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की तब राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद दूसरा नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा का नाम था आज लखनऊ में सबसे बड़ा कोई पार्क है तो वह हमारे स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा के नाम से जाना जाता है।

 

ऐसी तमाम योजनाएं समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में लागू की जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का सम्मान बड़ा ब्राह्मण समाज पूरी तरह से जाग चुका है और समझ चुका है और इस बार हम सब शपथ लेते हैं की 2022 के विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी को एक बार पुनः मुख्यमंत्री बना कर ही चैन लेंगे। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम में प्रबुद्ध सभा जिला अध्यक्ष अतुल पाराशरी प्रबुद्ध सभा जिला महासचिव पीके मिश्रा जिला उपाध्यक्ष नितिन गौड़ जिला सचिव दीपक पाठक जिला उपाध्यक्ष अचिन शर्मा, प्रबुद्ध सभा विधानसभा अध्यक्ष मीरगंज सिंटू पाठक ,युवजन. सभा प्रदेश सचिव करन सिंह पटेल, विष्णु शर्मा विश्व पाल उपाध्याय अंशु शर्मा राजेंद्र शर्मा सोनू दीक्षित तेजपाल शर्मा राजाराम शर्मा हेतराम शर्मा गजेंद्र शर्मा महेंद्र पांडे सुरेश पाल सिंह मनोज शर्मा चंद्र भूषण शुक्ला खुर्रम बेग अरविंद गंगवार कयूम प्रधान लालता प्रसाद जयपाल शर्मा हरीश शर्मा रामसेवक पाठक आलोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *