Breaking News
IMG 20220917 182704

पंखे की कुंडी से लटक कर युवक ने कीआत्महत्या

Ibn24×7news
ठूठीबारीमहराजगंज
ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत मरचहवा टोले में युवक ने पंखे के कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर लिया, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल है ।

बताते चलें कि मरचहवा टोला के निवासी रामदरश साहनी उर्फ टिल्लू(32 वर्ष ) पुत्र जनार्दन साहनी ने पैसे की किल्लत को लेकर कमरे में लगी छत के कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली और अपने पीछे पत्नी रीना ,बेटी अंशिका (5 वर्ष) और बेटे अंकित (2 वर्ष) को बिलखने के लिए छोड़ गया । परिवार जनों का कहना है कि आर्थिक तंगी से रुष्ट होकर रामदरश ने यह कदम उठाया ।परिवार जनों को सूचना मिलते ही दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला गया और थोड़ी सांसे चलते देखकर निकटतम उपचार के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ठूठीबारी द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है । इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *