Breaking News

जनपद महाराजगंज के भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Ibn24×7news
महाराजगंज
भारतीय जनता पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में किया। पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम के संयोजक बलराम दुबे के नेतृत्व में तमाम भाजयुमो कार्यकर्ताओं एवम भाजपा पदाधिकारियों ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम का भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी ने फीता काट कर शुभारंभ किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, इससे उन जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलता है जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है।आज हम अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का 71 वा जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे है। आज से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक विभिन्न प्रकार से लोगो की सेवा कार्य करेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि युग दृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सबका साथ सबका विकास के समावेशी दर्शन के माध्यम से पिछले 20 वर्षो में पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और फिर पिछले 8 वर्षो से भारत के प्रधान मंत्री के रूप में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नए मानदंड बनाए है जिससे देश की राजनीति में युगांतकारी परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारियों का जनता से संपर्क ,उनकी राजनैतिक सक्रियता केवल चुनावों के दौरान ही न हो बल्कि सतत सेवा और गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण में लगे रहे । सेवा पखवाड़े में हो रहे रचनात्मक कार्यों के पीछे की भावना है।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विश्वभर में देश की छवि को मजबूत किया है। आज अमेरिका से लेकर कई बड़े देश के साथ भारत के अच्छे संबंध है। देश को विश्व गुरु के रूप में पहचान दिलाने के लिए पीएम मोदी द्वारा किए कार्यों का अहम योगदान रहा है। वो भारत के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार जनता की सेवा कर रहे हैं।हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करते है।भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा आज से सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ 17 से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, जबकि अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल और जरूरी सामानों का वितरण करेंगे।2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्य किए जायेंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करने के उपरांत कहा कि एक-एक पल मां भारती की सेवा में समर्पित रहने वाले, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता, देशवासियों के हृदय सम्राट तथा हम सभी के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते है।आपके दीर्घायु होने की कामना करते है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री संजय वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, भाजयुमो के प्रिंस जायसवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉक्टर सूरज सिंह ,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ,मुंद्रिका यादव,अश्विनी पटेल सत्यम चौबे, विद्या पांडेय ,सूरज मधेशिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर पटेल के अलावा तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ,भाजयुमो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसी क्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में तथा चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी dr नीना वर्मा, मुख्य चिकित्साधीक्षक, Dr प्रसाद, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह, एस पी सिंह सहित तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *