Breaking News

वीरांगना राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए योगेंद्रनाथ और अमरनाथ।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ जायसवाल को कानपुर में वीरांगना फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। कानपुर के होटल प्रेसिडेंट में रविवार को आयोजित समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रिमी सेन के द्वारा सम्मान पत्र प्रदान सम्मानित किया गया। श्री दूबे दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध रहते हैं और उसके द्वारा कोरोना काल में लोगों की हरसंभव मदद की गई है। श्री जायसवाल भी विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और इनके द्वारा भी कोरोना काल में लोगों की काफी मदद की गई है। ख़ासतौर पर  लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने में भी इनकी सराहनीय भूमिका रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *