Breaking News

तगादा पर निकले युवक की राप्ती नदी में नहाते समय हुई मौत।

चार दोस्तो की पानी में डूबते समय  एक आदमी ने बचाई चारो की जान

एक को पानी मे डूबने से बचाने में रहा असफल

 

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

 

गोरखपुर।राप्ती नदी के राम घाट पर 5 लोग नहाते समय अचानक डूबने लगे। घटना दोपहर बाद की है। सूरज सोनकर पुत्र स्वर्गीय मुरारी लाल सोनकर पता उत्तरी जटेपुर (काली मंदिर) थाना गोरखनाथ के रहने वाले के अनुसार धीरू सोनकर पुत्र स्वर्गीय मुराली सोनकर हमारा भाई है। धीरू सोनकर तगादा वसुली करने के लिये निकला था। लेकिन धीरू सोनकर के साथ मे उसके दोस्त मनोज, गोलू, शेरा व शेरू रामघाट के पास नदी में नहाने लगे। नहाते समय ही अचानक पाचो लोग डूबने लगे तभी वही का एक निवासी की नज़र पड़ी और वह तुरंत नदी में कूदकर 4 लोगो को बचा लिया लेकिन हमारे भाई धीरू सोनकर को नही बचा पाया। जिसके कारण वह पानी मे डूब गया। s d r f की टीम भी पानी मे धीरू सोनकर को खोजने लगी लेकिन धीरू सोनकर का अभी तक कुछ पता नही चल पाया है। धीरू सोनकर के भाई ने थाना प्रभारी गीडा को डूबे हुए शव को निकलवाने और उचित कार्यवाही की सूचना नौसढ़ पुलिस चौकी पर दे दिया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *