Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 03 at 1.14.11 PM

वार्षिक उत्सव में विद्या की देवी की आराधना अच्छा शगुन:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने कहा कि एक शैक्षिक संस्था के वार्षिक उत्सव पर विद्या की देवी की आराधना एक अच्छा शगुन है। इससे हमारे अंदर नैतिकता का भाव भी मजबूत होता है। वह सुधा रस्तोगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

नागर ने कॉलेज प्रबंधन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न स्ट्रीम्स के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वाइब 2023 थीम से आयोजित समारोह में विद्यार्थियों के जोश,उत्साह और हौसले की विधायक राजेश नागर ने प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इनमें अंडर ग्रेजुएट,इंटर्न,पोस्ट ग्रेजुएट वर्गों के विद्यार्थियों के बीच नृत्य, गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि भविष्य हमेशा से युवाओं का रहा है। लेकिन इस सदी में सबसे ज्यादा युवा भारत में है इसलिए हमें चाहिए कि दुनिया का भविष्य हम बनाएं। दुनिया हमारी ओर देख रही है।

WhatsApp Image 2023 03 03 at 1.14.11 PM

आज दुनिया में सबसे ज्यादा स्टार्ट अप भारत में बनाए और चलाए जा रहे हैं। हमारे युवा केवल नौकरियों तक सीमित नहीं हैं। वह खुद के रोजगार भी कर रहे हैं और रिसर्च भी कर रहे हैं। वह ऐसे क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं जिन्हें अलग कहा जाता था लेकिन दुनिया में नाम कमा रहे हैं। नागर ने कहा कि भाजपा की सरकारें युवा हितैषी सरकारें हैं। हमने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की हैं।

जिनमें स्टार्टअप इंडिया,मेक इन इंडिया प्रमुख हैं। नागर ने कहा कि आप सरकारी संस्थाओं और योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी योग्यता से नई सदी को भारत की सदी बनाएं। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता,सचिव दीपक गुप्ता,प्रिंसिपल डॉ.सीएम मढ़िया,सीईओ.डॉ विशाल जुनेजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *