Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 25 at 8.31.06 PM

प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम मंदिर का भूमि पूजन किया

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःप्राचीन हनुमान मंदिर सेक्टर-22 के प्रांगण में पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा व महामंडलेश्वर स्वामी राधे-राध ने पं सीताराम तिवारी के साथ मिलकर पांच ईंट रखकर भूमि पूजन किया तथा नारियल फोड़कर विधिवत मंदिर का शिलान्यास किया।इस मौके पर पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा इससे पहले भी भगवान परशुराम के अनेकों मंदिर बनवा चुके है और भगवान परशुराम की अपार कृपा उन पर है।

प्राचीन हनुमान मंदिर के संरक्षक पं.गंगेश तिवारी ने गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान भगवान परशुराम के मंदिर बनवाने का जिक्र उनसे किया था। जिसके बाद उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर की आधारशिला रखने का मन बनाया। आज वो शुभ दिन आ गया है,भगवान परशुराम के आशीर्वाद से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल्दी ही भगवान परशुराम मंदिर बनेगा व भव्य प्रतिमा अजान पर स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी राधे जी सरकार पं.सीताराम तिवारी ने सभी को शुभाशीष प्रदान किया इस अवसर पर पं.कृष्ण कौशिक, पं.स्वरूप,पं.आशीष,पं.धनेश,पं. चन्द्र शेखर,पं.रामजीलाल पं.कर्ण, सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *