Breaking News

तेरापंथ किशोर मंडल सदस्यों द्वारा सेवार्थ कार्य-पौधारोपण व मास्क वितर

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:तेरापंथ किशोर मंडल के सदस्यों द्वारा तेरापंथ भवन के सामने पौधारोपण का कार्य किया गया | आज की पर्यावरण की मांग है पौधारोपण करना | हम इस सोच के साथ चले की एक व्यक्ति एक पौधा भी रोपित करता है ओर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेता है तो हम पर्यावरण को बचाने में कामयाब होंगे। ऐसे तो पौधारोपण बहुत सी संस्थाएं करती पर सबसे अहम बात है पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेना और ये जिम्मेदारी ली गई है किशोर मंडल के सदस्यों द्वारा | इसी क्रम में मास्क वितरण का कार्य सेक्टर-7-10 की मार्किट में किया गया |

रेहड़ी वाले,राहगीर,ऑटो ड्राइवर व दुकानदारों को जिसके पास मास्क नही था या बिना मास्क के घूम रहा था उसको मास्क दिया गया और सबको जागरूक किया गया की मास्क लगाना आज की बीमारी से बचने का सबसे बड़ा हथियार है | लगभग 200 मास्क का वितरण करके तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में किशोर मंडल के सदस्यों ने यह नेक कार्य मानवता के लिए किया | मास्क ओमप्रकाश विरमानी के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए | इस कार्य में तेयुप अध्य्क्ष राजेश जैन,मंत्री विवेक बैद,संगठन मंत्री विनीत बैद,किशोर मंडल संयोजक हिमांशु भंसाली,सह संयोजक दिवांश नाहटा,वैभव जैन,संयम जैन,ऋषभ तातेड़ सभी की उपस्थिति रही |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *