Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 25 at 10.22.37 PM

महिला एसएचओ ने अपने-अपने एरिया में 3 किलोमीटर पैदल गश्त कर मनाया पुलिस फ्लैग दिवस

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:पुलिस फ्लैग दिवस के उपलक्ष में फरीदाबाद पुलिस की तीनों महिला एसएचओ ने अपने अपने एरिया में 3 किलोमीटर पैदल गस्त किया है। जैसा की विधित है फरीदाबाद पुलिस 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस फ्लैग दिवस का आयोजन कर रही है इस दौरान प्रत्येक दिन पुलिस विभाग अलग-अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इस प्रौग्राम के मद्देनजर पुलिस फ्लैग दिवस के पांचवे दिन आज महिला थाना एनआईटी एसएचओ माया,

महिला थाना सेक्टर-16 एसएचओ गीता, महिला थाना बल्लभगढ़ एसएचओ नेहा राठी ने 3 किलोमीटर पैदल गस्त धार्मिक स्थल, बाजार एवं भीड़-भाड़ वाली जगह इत्यादि पर की है। इस दौरान महिला थाना पुलिस टीम के साथ उनकी एरिया में आने वाली दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद रही।अपने अपने एरिया में पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने रास्ते में मिलने वाले लोगों से बातचीत कर साइबर क्राइम,चोरी-ठगी से बचने के बारे में जागरूक किया और उनका हाल-चाल भी जाना। महिला एवं लड़कियों को महिला विरुद्ध अपराध के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह पैदल गस्त से मार्केट में पुलिस की प्रेजेंस दिखाई देती है जिससे लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा होता है वही अपराधियों में भय का माहौल बनता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *