Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 10 at 1.54.58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रही हैं देश की महिलाएं:कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 01 10 at 1.54.58 PM
फरीदाबाद:केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंनें कहा कि उज्ज्वला योजना हो या अन्य योजनाएं प्रत्येक योजना महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री सोमवार को लघु सचिवालय में के विभिन्न गांव से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लगभग 45 लख रुपए की राशि के चेक वितरित कर रहे थे।

अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया है। वहीं ड्रोन दीदी बनने पर ड्रोन खरीदने पर 15000 महिलाओं को 80 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।
चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बाद शुरू हुए अमृत काल में देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके विकास पर विशेष जोर दे रही है। प्रदेशभर में हजारों की संख्या में स्वयं सहायता समूह बनाकर देश व प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी तय की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिला में 1200 स्वयं सहायता समूह से 12000 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंनें बताया कि यह सभी महिलाएं अलग-अलग कार्यों के जरिए अब स्वावलंबन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। सभी महिलाओं को बधाई देते हुए उन्होंनें कहा कि वह लगातार आर्थिक रूप से सक्षम बने और अगर उन्हें किसी भी मदद की आवश्यकता है तो वह प्रशासन सरकार की तरफ से की जाएगी। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता अभियान के तहत 11 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं के घरों में शौचालय बनाए गए हैं।

वहीं उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की 11 करोड़ महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया गया है। हर घर नल के जरिये 14 करोड़ महिलाओं को घरों में शुद्ध जल नल के जरिये दिया जा रहा है। वहीं देश में एक करोड़ महिलाओं के सहायता समूहों को साढे सात करोड़ रुपये की धनराशि बिना ब्याज के स्वयं रोजगार के लिए बाटी गई है। इसी क्रम में कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार ने फरीदाबाद जिला में 105 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 45 लाख रुपए का अनुदान देने का निर्णय लिया है।

इस अनुदान से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। खास बात यह है कि सरकार द्वारा मिलने वाली इस अनुदान राशि पर न तो कोई ब्याज और न ही कोई मूलराशि वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य सरकार अगले सप्ताह में इस राशि को वितरित करेगी। इसे लखपति दीदी योजना से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिला में विभागीय अधिकारियों की माने तो इन स्वयं सहायता समूहों में ग्रामीण क्षेत्रों की 10 से 12 हजार महिलाएं मिलकर काम कर रही हैं।

छोटे-छोटे समूहों में महिलाओं को बांटकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाओं को इंस्ट्‌टीयूट आफ होटल मैनेजमेंट के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिलाया गया है।
➡️सरकार के अनुदान मिलने के मापदंड।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार जिन स्वयं सहायता समूहों को अनुदान दे रही है। उनके लिए कुछ मापदंड भी तय किए गए हैं। इनमें समूहों की नियमित बैठकें होनी चाहिए। आपसी लेन देन व हिसाब किताब सही होने चाहिए। बचत करने की प्रवृत्ति होनी चाहिए। यदि उधार पैसे लिए हैं तो उसे समय पर लौटाती हों। यानि पंच सूत्र का पालन करने वाली समूहों के लिए ही अनुदान देने की सरकार ने व्यवस्था की है।
ग्रांट देने का मुख्य उद्देश्य:-
दरअसल हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकार महिला समूहों को ग्रांट दे रही है। इसका मकसद महिलाओं को अपनी आजीविका में वृद्धि करना है। अर्थात अपने कामकाज में बढोतरी करना है।

केंद्र एवं राज्य सरकार वर्ष 2047 तक अमृत काल चला रही है। ताकि देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके। इसीलिए अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में 57 हजार से अधिक हैं। समूह राज्यसरकार के आंकड़ांे पर नजर डालें तो प्रदेश में वर्ष 2014 में स्वयं सहायता समूहों की संख्या 812 थी। वर्ष 2014- 15 के बाद पहले ही साल में 2100 नए सेल्फ हेल्प ग्रुप्स बने हैं ।

आज प्रदेश में 57 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह हैं। फरीदाबाद में इनकी संख्या 1200 से अधिक है। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता,भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,डीसी विक्रम सिंह,एडीसी आनन्द शर्मा,किरन पाल खटाणा, एलडीएम हरिओम शर्मा,पीओ महिला सहायता समूह शिवम तिवारी,डीएफएम देशपाल सहित महिला सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *